हर 3-4 घंटे में भोजन करें
संतुलित आहार, स्वस्थ जीवन
डायबीटीज (मधुमेह)
आहार मार्गदर्शिका
मधुमेह के मरीजों के लिए दिनभर का भोजन समय, नाश्ता, फल, सब्जियां, मेवा और परहेज की सरल गाइड।
6 घंटे से अधिक अंतराल न रखें
हरी सब्जियां और सलाद अधिक लें
शुगर फ्री का उपयोग कर सकते हैं
दिनचर्या
पूरे दिन का आहार कार्यक्रम
1सुबह की चाय6-7 बजे
- चाय 1 कप या छोटा गिलास।
- मीठा करने के लिए शुगर फ्री डाल सकते हैं।
- 2 नमकीन या शुगर फ्री बिस्कुट।
2सुबह का नाश्ता7-8 बजे
- नमकीन दलिया 1 कटोरी या शुगर फ्री डालकर मीठा दलिया।
- प्याज, मेथी, दाल, गोभी या मूली का 1-2 मीडियम पराठा, कम तेल में।
- मूंग दाल, बेसन, आटा या सूजी का चीला/पकौड़ी।
- 2 इडली या 2 बड़ा।
- 2 मल्टीग्रेन/ब्राउन ब्रेड टोस्ट + 1 गिलास दूध, बिना शक्कर और बिना मलाई।
- 1 उबला अंडा या आमलेट + 2 ब्राउन/मल्टीग्रेन ब्रेड स्लाइस।
3हल्का नाश्ता10-11 बजे
- कोई फल या स्नैक्स जैसे भुना चना।
- 2 बिस्कुट, खीरा या ककड़ी ले सकते हैं।
- फल: अमरूद, सेब, पपीता, जामुन, बेल।
4दोपहर का खाना1-2 बजे
- 2-3 मीडियम रोटी, 1/2 गेहूं + 1/2 चने के आटे से बनी।
- छोला, राजमा या 1 कटोरी मिक्स दाल, कम घी/तेल में।
- 1 कटोरी सब्जी, बिना आलू। पनीर या साग भी ले सकते हैं।
- 1 कटोरी दही/रायता और 1 प्लेट सलाद।
5शाम की चाय4-5 बजे
- चाय या दूध 1 कप/छोटा गिलास, बिना शक्कर और बिना मलाई।
- 1 छोटी कटोरी नाश्ता या 2-4 नमकीन/शुगर फ्री बिस्कुट।
- टोस्ट, भुना चना, मूंगफली, मूंग/मसूर दालमोठ या मूंग दाल चीला।
6रात का खाना7-8 बजे
- 2-3 मीडियम रोटी, 1/2 गेहूं + 1/2 चने के आटे से बनी।
- 1 कटोरी सब्जी, बिना आलू। पनीर भी ले सकते हैं।
- 1 कटोरी दही/रायता, 1 कटोरी दाल और 1 प्लेट सलाद।
खाने योग्य सब्जियां
मौसम के हिसाब से
लौकी, तुरई, भिन्डी, बैंगन, करेला, परवल, गोभी, कुंदरू, बीन्स, सेम, बखला, कचनार, सोयामेथी, पालक, सरसों का साग, बथुआ, कम मात्रा में मटर, टमाटर, प्याज, लहसुन, अदरक, मिर्च, गाजर, शिमला मिर्च और मूली के पत्तों का साग।
खाने योग्य फल
मौसम के हिसाब से
जामुन, अमरूद, सेब, पपीता, नाशपाती, फालसे और बेर।
मेवा
1 मुट्ठी भर खा सकते हैं
बादाम, अखरोट, मखाना, चिलगोजा, 1/3 अंजीर, थोड़े काजू, पिस्ता और चिरौंजी इत्यादि।
बिलकुल न लें
- आलू
- शक्कर / चीनी
- मिठाई और मीठे बिस्कुट
- गुड़
- केला, चीकू, आम
- घुइयाँ, शलजम, चुकंदर
- किशमिश
स्वस्थ जीवनशैली
मधुमेह नियंत्रण के लिए सुझाव
समय पर भोजन करें
प्रतिदिन टहलें
शुगर जांच करवाएं
पर्याप्त पानी पिएं
7-8 घंटे नींद लें
डॉक्टर की सलाह मानें